श्री अन्न (मिलेट्स ) योजना क्या है / Shree Anna (Millet) yojana 2023

Shree Anna (Millet) yojana 2023 :- मिलेट्स ( Millets) यानी की मोटे आनाज जिसमे ज्वार बाजरा संवा कोदो इत्यादि फसल आती है I यह मोटे अनाज होते है I ऐसा माना जाता है की ये सभी फसलो की जननी है I यह फसल मानव सभ्यता के प्रारम्भ से ही व्याप्त रही है I मानव की प्रथम सभ्यताओं में से एक सिन्धु घाटी सभ्यता में इस अनाज के होने के प्रमाण मिलते है ऐसे संक्षय मिले है की यह फसल सिन्धुघाटी सभ्यता की प्रमुख फसल में से एक थी I

आज के दौर में इस फसल की प्रमाणिकता उतनी अधिक नहीं रह गयी है I परन्तु हालिया दौर में विश्व खाद्यान्न के संकट से गुजर रहा है ऐसे में आज मिलेट्स की उपयोगिता का एहसास पूरी दुनिया में हुआ है I पहले कोरोना संकट एवं अब रूस युक्रेन युद्ध की वजह से सम्पूर्ण विश्व में खाद्यान्न संकट उत्त्पन्न हो गया है I

दोस्तों इस लेख के माध्यम से आज हम भारत सरकार द्वारा मिलेट्स को लेकर उठाये जा रहे है कदमो को बारे में जानने का प्रयास करेंगे Iइस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेंगे की भारत सरकार द्वारा श्री अन्न योजना (Shree Ann Scheme) क्या है I

इसे भी पढ़े ;- किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण कैसे करे 2023

मिलेट्स क्या होते है – Shree Anna (Millet) yojana 2023

  • मिलेट्स इंसानी सभ्यता के प्रारम्भिक फसलो में से एक फसल है I
  • सिन्धु घाटी सभ्यता 3000 ईसा पूर्व की मानव इतिहास की प्रथम सभ्यता थीI इस सभ्यता में ज्वार बाजरा कोदो इत्यादि के बीज प्राप्त हुए है I
  • यह फसल पश्चिम अफ्रीका एवं एशिया में मुख्यतः उत्त्पन्न होने वाली फसलो में से एक है I
  • एसिया में यह भारत चीन जापान में मुख्य तौर पर उगाई जाती है I
  • कुल मिलाकर आज १३० से अधिक देशो में इन फसलो को उगाया जाता है I
  • एशिया एवं अफ्रीका में कुल 50 करोड़ से अधिक लोगो का यह पारम्परिक भोजन है I

मिलेट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

  • कैल्शियम
  • लोहा
  • फस्फोरस
  • पोटैशियम
  • जिंक
  • मैग्नीशियम
  • फाइबर आदि बहुत ही समृद्ध मात्रा में पाए जाते है I

Millet के फायदे –

मिलेटयानी की मोटे आनाज खाने के कई फायदे हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं। मिलेट्स भारतीय खाद्य पदार्थों में से एक हैं और इनमें पोषक तत्वों की अधिक मात्रा पाई जाती है। निम्नलिखित हैं मिलेट खाने के कुछ मुख्य फायदे:

  1. उच्च पोषण स्तर: मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की अधिक मात्रा होती है, जो हमारे शारीर के लिए उच्च पोषण स्तर प्रदान करते हैं।
  2. डायबिटीज पर नियंत्रण: मिलेट्स का नियमित सेवन डायबिटीज पर नियंत्रण रखने में मदद करता है और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  3. हृदय स्वास्थ्य: मिलेट्स में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा होती है जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाते हैं।
  4. वजन घटाने में मदद: मिलेट्स में फाइबर की अधिक मात्रा होती है जो वजन घटाने में मदद करती है और भूख को कम करके संतुलित डाइट का समर्थन करती है।
  5. पाचन तंत्र को सुधारता है: मिलेट्स में फाइबर की अधिक मात्रा होने से पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है और कब्ज से राहत मिलती है।
  6. शक्ति और ताकत: मिलेट्स में प्रोटीन की अधिक मात्रा होने से शरीर को शक्ति और ताकत मिलती है और मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करता है।
  7. अलर्ट और कार्यशील मनस्थिति: मिलेट्स में विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा होने से मस्तिष्क को अलर्ट और कार्यशील मनस्थिति मिलती है।

मिलेट्स कहाँ उगाये जा सकते है –

छोटे बीज वाली विभिन्न फसलों के लिये संयुक्त रूप से प्रयुक्त शब्द है जिन्हें समशीतोष्ण, उपोष्ण और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के शुष्क भूभागों में सीमांत भूमि पर अनाज फसलों के रूप में उगाया जाता है।

श्री अन्न योजना क्या है -Shree Anna (Millet) yojana 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2023 को बजट पेश करते समय श्री अन्य योजना का उल्लेख किया। मौजूदा विश्व खाद्य संकट को देखते हुए वित्त मंत्री सीतारमण जी ने  भारत  में श्री अन्य अर्थात मोटे अनाज  की उत्पादकता को बढ़ाने हेतु लक्ष्य निर्धारण किया है। उन्होंने अपने भाषण में कहां है कि भारत मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है  भारत के किसानों को श्री अन्न उगाने हेतु  और अधिक  प्रोत्साहन की जरूरत है।

 किसानों को मोटे अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट में श्री अन्य योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है।

 इस योजना हेतु आईसीएमआर इंस्टिट्यूट में मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ाने हेतु विश्व स्तर का एक केंद्र बनाया जाएगा जिसमें मोटे अनाज के बीजों पर रिसर्च करके उनकी उत्पादन क्षमता  एवं पौष्टिकता को बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

श्री अन्न योजाना के लाभ- Benefits Of millets

  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार मोटे अनाज की उपज को बढ़ाने के लिए किसानों की आर्थिक एवं कृषि संबंधित  मदद करेगी।
  •  मोटे अनाज की उत्पादकता को बढ़ाने से भारत  मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज के ग्लोबल लीडर के रूप में उभरेगा । तथा इससे भारतीय किसानों को आर्थिक समृद्धि भी हासिल होगी।
  •   श्री अन्न  को उपजाने  में कम लागत एवं  कम पानी की आवश्यकता होती है।
  •  मोटे अनाज को विक्रय करने पर कृषकों को तगड़े रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। अतः भारत सरकार मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ाकर किसानों की आय को दोगुना करना चाहती है।
  •  कम पानी की आवश्यकता होने से यह फसल भारत के शुष्क क्षेत्रों में भी उगाई जा सकती है। इससे वहां के किसानों वह भी लाभ होगा एवं किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या में भी कमी आएगी।

सारांश -Shree Anna (Millet) yojana 2023

श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाज की पैदावार को बढाकर भारत को निर्यातक देश बनाना है I जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा I वैश्विक खाद्यान्न संकट के समय भारत की यह पहल खाद्यान्न संकट से निपटने में बहुत ही कारगार सिद्द हो सकती है I

Shree Anna (Millet) yojana 2023 आर्टिकल से सम्बन्धित यदि किसी प्रकार का सुझाव है तो कमेंट बोक्स में उल्लेख करे I

Leave a Comment