“उत्तर प्रदेश जमीन के बारे में कैसे जानकारी प्राप्त करें2023”:UP Bhoomi Ki Jankari 2023

UP Bhoomi Ki Jankari 2023:-देश के सभी राज्यों की तरह अपने नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश की समस्त भूमि/ खेत/प्लाट/बगीचे का विवरण ऑनलाइन कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के नागरिक जिनको अपने जमीन की जानकारी प्राप्त करनी है वे ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।

यदि आप UP में जमीन की खरीद-फरोख्त करना चाहते है तो उत्तर प्रदेश की उस जमीन के संबंध में समस्त जानकारी का होना अति आवश्यक है ऐसे में जमीन सम्बन्धित जानकारी का ऑनलाइन होना अत्यंत सुविधाजनक है। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने की वजह से आज प्रत्येक व्यक्ति तक जानकारी की पहुंच सुलभ हो गई है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको UP Bhoomi Ki Jankari 2023 कैसे प्राप्त करें के संबंध में समस्त Fact उपलब्ध कराने जा रहे हैं। ऐसे सभी व्यक्ति जो की ऑनलाइन सुविधा से अनभिज्ञ हैं वह इस आर्टिकल के माध्यम से समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

गाँव की जमींन का नक्शा कैसे देखें 2023:महाभूलेख महाराष्ट्र 2023
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन2023I
यूपी स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे चेक करें 2023

उत्तर प्रदेश भूमि से सम्बन्धित कुछ नयी अपडेट –

यूपी सरकार ने 21 लाख से अधिक नागरिकों को घरौनी प्रमाणपत्र या भूमि अधिकारों का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक उपलब्धी के रूप में माना जा रहा है I राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी के द्वारा भूमि अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इससे भूमि अतिक्रमण और अवैध कब्जे के मामलों में कमी आएगीI

भूलेख प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख –

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा मार्च 2023 तक 90,842 गाँवों का ड्रोन सर्वे किया गया है I किये गये सर्वे के अनुसार राज्य के 34,801 गाँवों के लिए घरौनी तैयार की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश भूलेख प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 जून 2023 तय की गयी है I

जमीन सम्बन्धित जानकारी –

UP के भूलेख पोर्टल ( Bhu Lekh ) पर जमीन का विवरण देखने के लिए निम्न लिखित तरीके है।

 खाता संख्या, खसरा नंबर, व्यक्ति के नाम इत्यादि के माध्यम से UP जमीन सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा सकती है I

भारत के सभी राज्यों के भूलेख पोर्टल पर जमीन के मालिक का नाम से जमीन चेक करने की प्रक्रिया लगभग सामान है।

भूलेख यूपी (Bhulekh UP) ऑनलाइन पोर्टल की विशेषताएं-

यूपी भू लेख के माध्यम से यू पी भू लेख की जानकारी ( Uttar pradesh Jamiin ki Jaankari ) प्राप्त की जा सकती है.अतः UP Bhulekh की क्या क्या विशेषताए है यह आपको निम्नलिखित बताया जा रहा है.

  • यू. पी.भूलेख के माध्यम से बड़ी ही आसानी से आप अपनी जमींन सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैI
  • भूलेख पोर्टल पर अन्य दुसरे सरकारी link भी मौजूद है जैसे की रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व बोर्ड, आपदा प्रबंधन, इत्यादि
  • इन सभी link के मौजूद होने की वजह से नागरिक उन सभी योजनओं के लाभ नही आसानी से उठा सकते है I
  • भूलेख यूपी (Bhulekh UP) पोर्टल पर यूज़र गाइड भी दी गई ताकि आप आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सके I

UP Bhoomi Ki Jankari 2023:प्रक्रिया – up में भूमि की जानकारी कैसे प्राप्त करे

Uttar Pradesh zamin Ki Jankaari प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश की भूअभिलेख वेब पोर्टल पर जाना होगा।

  •  वेब पोर्टल पर जाने के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।- http://www.upbhulekh.gov.in/
  • होम पेज पर आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें विकल्प प्राप्त होगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख ) विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपको नए पेज में आपको जमीन संबंधित जनपद  तहसील एवं ग्राम का चुनाव करना होगा।
  •  अब अगर आपने सभी विकल्पों का चुनाव कर लिया है तो अब आपको स्टेट में आपको खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खोजें के विकल्प करना होगा।
  •  खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खोजें के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको आपने संबंधित बॉक्स में आपको खाता संख्या अथवा गाटा संख्या डाल कर  खोजे के विकल्प क्लिक करें।
  •  अब  नए पेज में खसरा/ गाटा संख्या से संबंधित  लिस्ट प्राप्त होगी।
  •  अब आपको अपनी खसरा संख्या गाटा संख्या को चुनना होगा I
  • फिर आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अंत में आपको कैप्चा कोड वेरीफाई करना होगा I
  • अब आप अपनी जमीन की समस्त जानकारी को देख सकते हैं।

खसरा खतौनी कैसे देखें –

उत्तर प्रदेश की भूमि की जानकरी खसरा खतौनी के माध्यम से भी ली जा सकती है इसलिए व्यक्ति के लिए ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालने के लिए ऑनलाइन ब्यवस्था की हुई है.

खसरा खतौनी निकालने की ऑनलाइन विधि का वर्णन निम्नलिखित किया जा रहा है.

  • UP जमीन की खसरा खतौनी निकालने के लिए सबसे पहले UP Bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट जाएँ
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज पर खसरा खतौनी का विकल्प मिलेगा. जिस पर आपको क्लीक करना होगा.
  • UP की जमीन का खसरा खतौनी की नक़ल के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको नया पेज मिलेगा जिसमे आपको captcha code डालना होगा.
  • अब आपको नए पेज में अपने जिला ,तहसील ,ग्राम ,खसरा / खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी देनी होगी.
  • अब आपको अपना जिले एवं तहसील का चुनाव करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपनी ज़मीन की जानकारी देनी होगी.
  • खसरा /गाटा संख्या द्वारा खोजे ,खाता संख्या द्वारा खोजे, खातेदार के नाम द्वारा खोजे या नामांतरण द्वारा खोजे, विकल्प पर क्लिक करना है.  
  • अब captcha code डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपके सामने आपके सामने उत्तर प्रदेश की जमीन की खसरा खतौनी की समस्त details सामने होगी.

सारांश-UP Bhoomi Ki Jankari 2023

आर्टिकल में ऑनलाइन जमीन सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के तरीके को उल्लेखित किया गया हैI

यदि जमीन सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है इस आर्टिकल के बिन्दुओ का पालन करे I

यह आर्टिकल आपकी जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा I

FAQ :UP Bhoomi Ki Jankari 2023

Q. अपने गाँव की जमीं का नक्शा कैसे देखे?

भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य पेज में अपना जिला ब्लाक और गाँव का नाम सेलेक्ट करे

अब आपको आपके गाँव का नक्शा दिखने लगेगा I

Q. अपने गाँव की जमीं का नक्शा कैसे डाउनलोड करे ?

भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य पेज में अपना जिला ब्लाक और गाँव का नाम सेलेक्ट करे

अब आपको आपके गाँव का नक्शा दिखने लगेगा I

अब डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके आप जमीन सम्बन्धित नक्शा डाउनलोड कर सकते है I

Q. ऑनलाइन जमीन की जानकारी चेक करने के लिए कोई चार्ज लगता है अथवा नहीं ?

नहीं, राजस्व विभाग जमीन की जानकारी ऑनलाइन फ्री में प्रदान करती है ।

Q. अपने नाम की जमीन कैसे देखें up?

upbhulekh.gov.in पर क्लिक करने के बाद आप अपने जमीन की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Q. UP भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

upbhulekh.gov.in up भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट है.

Leave a Comment