“नारी सम्मान योजना 2023 क्या है”/ “Naari samman yojana 2023”

Naari samman yojana 2023, नारी सम्मान योजना :- मध्य प्रदेश में 2023 का वर्ष चुनावी वर्ष होने की वजह से राज्य की दो बड़ी पोलिटिकल पार्टियों जनता को लुभावने अवसर प्रदान करने में लगी हुई है I इसी श्रृंखला में कांग्रेस की सरकार ने राज्य की महिलाओ को लुभाने के लिए उनके हित में नारी सम्मान योजना 2023 ले कर आ रही हैI यह योजना भारतीय जनता पार्टी की लाडली बहना योजना के विरोध में लायी गयी है I

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी I नारी सम्मान योजना मध्यप्रदेश (Naari samman scheme MP 2023) के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा I

आज इस लेख के माध्यम से MP Naari Samman Yojana के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है I

इसे भी पढ़े :“जाति प्रमाण पत्र खो जाए तो क्या करें 2023”

हाइलाइट्स : Naari samman yojana 2023:-

योजना का नामनारी सम्मान योजना (Naari Samman Yojana)
इनके द्वारा घोषणा की गईएमपी में कोंग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा
रजिस्ट्रेशन शुरू9 मई 2023 से
आर्थिक सहायता1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैंस सिलेंडर प्रतिमाह
रजिस्ट्रेशन लक्ष्यएक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के फॉर्म भरवाना है
पात्रता18 साल से लेकर 60 साल तक की हर महिला पत्र होगी
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक
नारी महिला सम्मान योजना फॉर्म PDFMP Nari Samman Yojana Form PDF
  • अपने चुनावी यात्रा के दौरान कमलनाथ जी द्वरा 9 मई 2023 को छिन्दवाड़ा के परासिया विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश की समस्त नारियों हेतु MP नारी सम्मान योजना (MP Naari Samman Yojana) को शुरू करेंगे,
  • 9 मई से नारी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है I
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए यह योजाना लागू कर रही हैI
  • भारतीय जनता पार्टी की लाडली बहना योजाना के जवाब में कांग्रेस सरकार नारी सम्मान योजना ले कर आई है I

नारी सम्मान योजना 2023 से मिलने वाले लाभ –

नारी सम्मान योजना (Naari Samman Yojana) के माध्यम से कांग्रेस सरकार ने राज्य की महिलाओ को 2000 रूपये की सहायता प्रदान की जाएगी I इसमें से 500 रूपये की सहायता LPG गैस सिलिंडर हेतु तथा बाकि के 1500 रूपये pension के तौर पर प्रदान की जाएगी I यह मदद प्रतिमाह के तौर पर दी जाएगी I हर महीने pension के तौर पर प्रदान की जाने वाली राशि सालाना तौर पर 18000 रूपये प्रदान की जाएगी I पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी ने कांग्रेस की घोषणा पत्र के तहत इस योजना की घोषणा की है I नारी सम्मान योजना के तहत राशि बैंक अकाउंट में DBT कर दी जायेगी I

योजना का उद्देश्य सेवं लाभ –

नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश (Naari Samman Yojana MP) के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के फॉर्म भरवाना हैI

इस योजना के तहत 18 साल से 60 साल तक की महिला पात्र होगी.

यह योजना आवेदिकाओ को सालाना 18,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जोकि प्रतिमाह 1500 रुपए के हिसाब से अलग अलग 12 किस्तों में दी जाएगी जिससे की प्रति माह महिला को आर्थिक मदद प्राप्त हो सकेI

Madhy pradesh Nari Samman Yojana Registration करने वाली सभी महिलाओं को मिलने वाले आर्थिक सहायता राशी महिलाओं के बैंक खातों में ऑटो डेबिट के माध्यम से भेजा जाएगा I

Nari Samman Yojana Registration की पात्रता –

  • मध्य प्रदेश की महिलाएं पात्र होगी.
  • महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष के बिच होनी चाहिए I
  • सभी वर्ग श्रेणी धर्म की महिलांए योजना में पात्र मानी जाएगा I
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिएI

योजना हेतु दस्तावेज –

सभीआवेदन इक्षुक महिलाये योजना के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखे I जिनकी जरूरत आवेदन के समय पड़ सकती हैI

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाता की पासबुक
  • समग्र आयडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साईज की फोटो
  • नारी सम्मान योजना फॉर्म

फॉर्म कैसे भरे –

फिलहाल Naari Samman Yojana से सम्बन्धित PDF फॉर्म डाउनलोड करने की जानकारी उपलब्ध नहीं है परन्तु यह चिंता योग्य विषय नहीं है I 9 मई 2023 के बाद से सभी विधान सभा क्षेत्रो में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर जायेंगे एवं उस घर की महिला से फॉर्म भरवाएंगे अतः जिन भी महिलाओं को फॉर्म भरना है वे सभी घर बैठ कर अपना फॉर्म भर सकेगी I

योजना का लाभ कब प्राप्त होगा –

नारी सम्मान योजना से सम्बन्धित लाभ की प्रप्ति चुनाव पश्चात यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो योजना का लाभ प्रथम माह से ही मिलना प्रारम्भ हो जाएगा I यदि किसी महिला ने अपना फॉर्म चुनाव से पहले महिलाओं के द्वारा भर दिया जाता है तो चुनाव पश्चात उन्हें किसी प्रकार का फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी I चुनाव पश्चात भी महिलाए फॉर्म भर सकेंगी I

सारांश – नारी सम्मान योजना

नारी सम्मान योजना कांग्रेस पार्टी के द्वारा लायी गयी योजना है, योजना के फॉर्म पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर भरवाएंगे I योजना के तहत 2000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी I 18 से 60 वर्ष तक की प्रत्येक महिला इस योजना में आवेदन की पात्र होंगी I

इस आर्टिकल से सम्बन्धित यदि किसी प्रकार का सुझाव है तो निचे कमेंट बॉक्स में उल्लेख करे I धन्यवाद I

FAQ

Question – नारी सम्मान योजना कब से शुरू होगी?

9 मई 2023 को छिन्दवाड़ा को पूर्वमुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा योजना का प्रारम्भ किया गया है.

Question – नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें?

नारी सम्मान योजना के लिए फॉर्म कांग्रेस कार्य कर्ता घर घर जा कर भरवाएंगे. आवेदनकर्ता महिलाओ से सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, और मोबाइल नंबर लिए जाएंगे.

Leave a Comment