
Mahila samman bachat Yojana 2023, महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? महिला सम्मान बचत पत्र पर कितना ब्याज मिलेगा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं को बड़ा तोहफा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने में सहायता होगी I यह योजना पैसो के निवेश की योजना है जिसमे एक आकर्षक ब्याज दर पर पूँजी को निवेश किया जा सकेगा I
इस आर्टिकल के माध्यम से हम पाठको को महिला सम्मान बचत पत्र योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर रहे है I इस लेख में जो जानकारिया प्रदान की जा रही वे इस प्रकार है जैसे कि Mahila samman bachat Yojana क्या है? इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैं? और कितनी ब्याज दर मिलेगी?
निवेश योजना से सम्बन्धित समस्त जानकारी के लिये आपको लेख को पूरा पढना होगा I
कॉल बिफोर यू डिग (CBuD) 2023 क्या है ? Call Before you Dig 2023
हाई लाइट्स :- महिला सम्मान बचत पत्र योजना–
आर्टिकल का नाम | Mahila samman bachat Yojana |
योजना | केंद्र सरकार योजना |
लाभार्थी | देश की महिलाएं और लड़कियां |
उद्देश्य | महिला और लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
संक्षिप्त जानकारी –Mahila samman bachat Yojana 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा 2023-24 बजट में महिला सशक्ति करण आर्थिक सबल बनाने हेतु देश की महिलाओं और लड़कियों के लिए निवेश Mahila Samman Bachat Yojana प्रारम्भ की है I भारत सरकार के द्वारा महिला सम्मान बचत योजना 2025 तक लागू की जाएगीI यहा प्रत्येक उम्र की महिलाएं एवं लडकिया Samman Bachat Account खोल कर निवेश कर सकती हैI महिला सम्मान बचत खाते को डाकघर में 3 अप्रैल 2023 से खोला जा सकता है I Mahila samman Bachat Account पोस्ट ऑफिस में खोला जायेगा I
निवेश की राशि सरकार द्वारा तय की गयी ब्याज दर-
महिला सम्मान बचत योजना में आप 2 लाख रुपए तक जमा किये जा सकते है । जमा की गयी राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज प्रदान किया जायेगा । इस योजना में निवेश की अवधि 2 साल रखी गयी हैI 2 साल पश्चात निवेश की राशि की Mature होने के पश्चात 7.5% के हिसाब से ब्याज सहित कुल जमा पूँजी की निकासी की जा सकेगी I संचार मंत्राल य डाक के सहायक निदेशक देवेंद्र शर्मा ने अधिसूचना पत्र जारी कर कहा कि महिलाओं को इस योजना के माध्यम से निवेश करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।अधिसूचना के अनुसार ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित किया जाएगाI अधिकतम 40 फीसदी राशि कुल जमा राशि में से 1 वर्ष के बाद Withdraw किया जा सकता है।
Samman Bacaht Account यदि Maturity से पूर्व बंद करने पर –
महिला सम्मान बचत अकाउंट यदि किन्ही कारणों से समय पूर्व बंद कर दिया जाता है तो समस्त जमा की गयी राशि आपको वापस कर दी जायेगी परन्तु उस जमा राशी पर सरकार द्वारा नियत ब्याज की दर 7.5 % प्रदान नहीं जाएगी I
Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य–
- भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाना हैI
- उन्हें आर्थिक रूप से सहयता प्रदान करने से भविष्य को सवारने में सहायता होगी I
- कम उम्र की लडकियों का सम्मान बचत अकाउंट खुलवाने पर उनकी Education में सहायता होगी I
- महिलाओं की क्रय शक्ति में बढ़ोतरी होगी I
महिला सम्मान बचत योजना की किश्त –
सरकार के द्वारा अभी तक इस योजना की क़िस्त निर्धारित नहीं की गयी हैI किश्त से सम्बन्धित यदि किसी प्रकार की अपडेट आती है तो भविष्य में आर्टिकल में उल्लेख किया जायेगाI परन्तु विशेषज्ञों के अनुसार क़िस्त मासिक त्रिमासिक एवं छमाही हो सकती है I मासिक किश्त 1000 रूपये हो सकती है I क़िस्त जनाधार एवं अन्य खातो से ऑटो डेबिट की सुविधा भी प्रदान जा सकती है I
इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का ब्याज दरो में बदलाव सरकार के द्वारा नहीं किया जायेगा I आम तौर पर किसी भी अन्य लघु निवेश योजना की ब्याज दरो में बदलाव किया जाता है तो यह बदलाव तिमाही के पहले ही किया जाता है Iपरन्तु Mahila Samman Bacht Account में किसी प्रकार की ब्याज दरो में परिवर्तन नहीं होगा I अर्थात इसमें हमेशा ब्याज दर 7.5 % नियत ही रहेगा I
Samman bachat yojana की अन्य योजनाओं से तुलना –
Mahila Samman bachat योजना सुकन्या योजना से तेजी से पूर्ण होने वाली योजना हैI जहाँ सुकन्या योजना में निवेश की Maturity के लिए 21 साल का इन्तेजार करना होता है वही यह योजना दो साल में पूर्ण होने वाली योजना है I अन्य योजना के ब्याज दरो में बदलाव सरकार की तरफ से किया जा सकता है परन्तु यह योजना एक नियत ब्याज दर के साथ चलने वाली योजना है I
महिला सम्मान बचत पत्र हेतु पात्रता –
Mahila Samman bachat yojana के लिए महिला को भारत का निवासी होना चाहिये I यह किसी भी उम्र की महिला हो सकती है I यहा सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती है I
आवेदन हेतु दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना हेतु video link –
सारांश -Mahila samman bachat Yojana
महिला सम्मान बचत योजना पोस्ट ऑफिस की योजना है I कम समय में निवेश के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन योजना है I 1 अप्रैल 2023 से इस योजना में निवेश प्रारम्भ किया जासकता हैI जिन भी महिलाओ को योजना से सम्बन्धित लाभ प्राप्त करना है वे पोस्ट ऑफिस में अपना सम्मान बचत खाता खोल सकती हैI
आर्टिकल से सम्बन्धित यदि किसी प्रकार का सुझाव है तो Comment Box में उल्लेख करेI धन्यवाद I
FQA-Mahila samman bachat Yojana
- Mahila samman bachat Yojana क्या है ?
महिलाओं हेतु लघु निवेश योजना है I
2. Mahila samman bachat Yojana में खाता क्या बैंक में खोल सकते है ?
नहीं यह योजना पोस्ट ऑफिस में निवेश की जाने वाली योजना है I अतः इसका खाता पोस्ट ऑफिस में ही खोला जा सकता है I
3. Mahila samman bachat Yojana में निवेश की अधिकतम पूँजी कितनी है ?
2 लाख रूपये
4. Mahila samman bachat Yojana की ब्याज दरो में सरकार द्वारा बदलाव किया जाएगा?
नहीं ,इस योजना में सरकार के द्वारा किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा I