उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड 2024 री न्यूअल कैसे करे . labour card renewal 2024 UP

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि श्रमिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उत्तर प्रदेश में श्रमिक कार्ड की पंजीकरण के दौरान कुछ समय की अवधि दी जाती है। निश्चित समय के बाद, कार्ड की वैधता समाप्त हो जाती है। यूपी श्रमिक कार्ड की वैधता 5 वर्ष होती है, इसलिए वैधता समाप्त होने से पहले आवेदक के लिए कार्ड को रीन्यू करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि किसी कारण से वैधता समाप्त हो जाती है, तो भी आप बाद में कार्ड की पुनर्नवीनीकरण कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश में श्रमिक का कार्य कर रहे हैं और आपने अपना श्रमिक कार्ड बनवाया है, तो आपको अपने कार्ड की वैधता समाप्त होने के पश्चात या समाप्त होने से पहले श्रमिक कार्ड का रिन्यूअल ऑनलाइन करने का विकल्प है।

यदि आपको ऑनलाइन रिन्यूअल प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, तो आपको इस पोस्ट के माध्यम से हम ई-श्रम कार्ड रिन्यूअल ऑनलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कराएँगे। पोस्ट में आपको यह जानने को मिलेगा कि आप कैसे अपने श्रमिक कार्ड को रिन्यू करें। सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

इसे भी पढ़े :- UP cast Certificate Online Registration 2023.

आर्टिकलयूपी श्रमिक कार्ड रिन्यूअल कैसे करे
राज्यउत्तर प्रदेश
सरकारभारत सरकार
उद्देश्यउत्तर प्रदेश के श्रमिको को ऑनलाइन लेबर कार्ड रिन्यूअल की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के श्रमिक भाई
विभागश्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
वेबसाइट 
UPBOCW

व्यक्ति ने अपना नाम श्रमिक कार्ड में पंजीकृत करवाया है और उसने अभी तक अपने कार्ड की पुनर्नवीनीकरण प्रक्रिया नहीं कराई है, तो वह व्यक्ति आने वाले समय में जो भी सरकारी योजनाएं श्रमिकों के हित में लागू होंगी, और जो योजनाएं वर्तमान में चल रही हैं, उन योजनाओं से सीधे लाभान्वित होने से वंचित कर दिया जाएगा।

यदि आप समय रहते अपना लेबर कार्ड रिन्यूअल 2024 पूर्ण करा लेते है तो आपको इसके तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी निम्नलिखित है।

  • ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल (E Shramik Card Online Registration Renewal) कराने के बाद से आपको सरकार द्वारा चलाये जाने वाले रोजगार में आपको हिस्सा प्राप्त होगा।
  • लेबर कार्ड होने के बाद आपको सरकार एवं प्राइवेट संस्था के द्वारा रोजगार आपको आसानी से प्राप्त होता है।
  • श्रमिक कार्ड रिन्यूअल के माध्यम से आपको सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।
  • E Shramik Card Renewal के माध्यम से श्रमिको के बच्चो के लिए अनेकों शिक्षा सम्बन्धी योजनायें चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें प्राप्त होगा।
  • श्रमिकों की बेटियों जिन्होंने 12th की परीक्षा पास कर ली है, उन्हें साइकिल प्राप्त होती है।
  • श्रमिक कार्ड रिन्यूअल होने के बाद आपके परिवार के सदस्य को बीमारी की स्थिति में इलाज की सुविधा मिलती है।

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पुनर्नवीनीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है।”

मैं यूपी में अपने लेबर कार्ड का ऑनलाइन नवीनीकरण कैसे कर सकता हूं:- सरकार ने श्रमिक कार्ड की नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया है, ताकि लोग उन सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यूपी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन नवीनीकरण की प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है, जिससे आप अपने श्रमिक कार्ड को आसानी से नवीनीकरण कर सकें। ऑनलाइन श्रमिक कार्ड नवीनीकरण का लाभ उठाने के लिए, आपको कुछ चरणों का पालन करना होगा, जिनका उल्लेख निम्नलिखित है

ई श्रमिक कार्ड रिन्यूअल की प्रक्रिया के चरण की जानकारी विस्तार पूर्वक निम्नलिखित दी जा रही है :-

लेबर कार्ड नवीनीकरण के लिए सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

www.upbocw.in login पर क्लिक करने के पश्चात Home Page खुलेगा जिसमें स्क्रॉलडाउन में आपको पंजीकरण नवीनीकरण का विकल्प मिलेगा इस पर आपको क्लिक्क करना होगा।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना लेबर कार्ड रिन्यूअल (renew labour card) करने के लिए आपको अपने लेबर कार्ड का पंजीयन नंबर एवं साथ में अपना captcha code डालकर reset बटन पर क्लीक करना होगा।

अब आपके सामने आपके श्रमिक कार्ड से सम्बन्धित समस्त डिटेल्स खुल जाएगी जिसमे आप अपने लेबर कार्ड के रिन्यूअल से सम्बन्धित तिथि की जानकरी देख सकते है। अब आपको नवीनीकरण के विकल्प पर जाकर क्लिक करना होगा।

अब आपके सामने श्रमिक कार्ड रिन्यूअल फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको उसी हिसाब से अपनी जानकारी भरनी होगी।साथ ही आपको आवेदन शुल्क भी भरना होगा। समस्त प्रक्रिया करने के बाद आपको नवीनीकरण जमा करे के विकल्प पर क्लिक्क करना होगा।

अब आपको अपना एक कार्य प्रमाण पत्र अपलोड करे बॉक्स में कोई एक पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी इत्यादि लगाना होगा।

इसके बाद आपको OTP पुष्टि करके नवीनीकरण जमा करे के विकल्प पर क्लीक करना होगा।

अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे OTP बॉक्स में डालकर varifie करना होगा।

अंत में आपको नवीनीकरण जमा करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा। एवं क्लिक करते ही आपके registered mobile number पर OTP send हो जाएगी।

OTP बॉक्स में OTP भरने के पश्चात आपको “OTP पुष्टि कर नवीनीकरण जमा करे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसे भी पढ़े :- “क्या नाम से समग्र आईडी ढूंढी जा सकती है 2023”

अंत में आपको लेबर कार्ड रिन्यू ऑनलाइन से सम्बन्धित फीस को जमा करना होगा। रिन्यूअल फीस को आप ऑनलाइन जमा करेंगे। इसके बाद आपका लेबर कार्ड रिन्यूअल हो जायेगा।

“प्रिय पाठको, श्रमिक कार्ड नवीनीकरण UP की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां पर आपको ‘पंजीकरण नवीनीकरण’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपने श्रमिक कार्ड पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी और ‘नवीनीकरण करें’ का विकल्प चुनना होगा। अब आपको बैंक विवरणों में जाकर नवीनीकरण के समय को चुनकर रीन्यूअल शुल्क जमा करना होगा। इस रूप में आप अपना यूपी श्रमिक कार्ड रीन्यू कर सकते हैं। पोस्ट के संबंध में यदि आपको कोई भी त्रुटि दिखाई देती है, तो कृपया उसे टिप्पणी बॉक्स में उल्लेख करें। धन्यवाद।

Q1 लेबर कार्ड रिन्यू कराने में कितना पैसा लगता है?

Ans यदि आप लेबर कार्ड उत्तर प्रदेश का रिन्यूअल करना चाहते है तो आपको प्रत्येक साल के हिसाब से अंशदान करना होगा।जिसके लिए प्रत्येक साल का आपको 20 रूपये का अंशदान करना होता है। साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 50 रूपये रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करनी होगी।

Q2.- लेबर कार्ड कितनी उम्र तक बनता है?

ans:- श्रमिक लेबर कार्ड बनाने के लिए आवेदक की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को इसके लिए पिछले वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक काम करना चाहिए। जब तक वह इस आवश्यक मानदंड को पूरा करता है, तब तक उसे श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करने का पात्र माना जाएगा।

आवेदक को श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने का अधिकार होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से, वह अपनी जानकारी को आसानी से दर्ज कर सकेगा और अपना श्रमिक कार्ड प्राप्त कर सकेगा। यह कार्ड उसे श्रम संबंधित योजनाओं और लाभों का उपयोग करने में मदद करेगा।”

Leave a Comment